IPL 2024: क्रिकेट जगत में बड़ा बदलाव आईपीएल की धाक जमाने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 21 मार्च को महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से मुक्त करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ को नया कप्तान बना दिया| धोनी के सफल नेतृत्व में CSK ने पांच बार आईपीएल खिताब जीता था, उन्हें ‘Thala’ (नेता) की उपाधि भी मिली थी. ये फैसला फैंस के लिए बड़ा झटका है. यह घोषणा आईपीएल ने सभी कप्तानों की तस्वीर ट्रॉफी के साथ शेयर करने के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की| 42 वर्षीय धोनी का ये फैसला आईपीएल 2024 के पहले मैच से ठीक एक दिन पहले आया है, जहां चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होना है|
धोनी ने गायकवाड़ के हाथ में सौंपी कप्तानी
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एक बड़ा ऐलान किया है! इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आधिकारिक हैंडल द्वारा Ruturaj Gaikwad को IPL 2024 के लिए नया CSK कप्तान घोषित किए जाने के कुछ ही देर बाद CSK ने आधिकारिक बयान जारी किया। CSK ने बताया कि पांच बार की आईपीएल विजेता टीम (रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक) के कप्तान MS Dhoni ने Ruturaj को CSK की कप्तानी सौंपने का फैसला किया है।
यह बड़ा ऐलान गत चैंपियन CSK और Royal Challengers Bangalore (RCB) के बीच चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले IPL 2024 के पहले मैच से एक दिन पहले आया है। यह केवल दूसरा मौका होगा जब CSK अपने कप्तान के रूप में Dhoni के बिना IPL सीजन की शुरुआत करेगा। ऐसा पहली बार IPL 2022 में हुआ था, जब Ravindra Jadeja को CSK का कप्तान बनाया गया था, लेकिन खराब शुरुआत के बाद Jadeja की जगह सीजन के बीच में ही Dhoni को वापस लाया गया था।
ये भी पढ़े – Bihar Board Result 2024: देखें रिजल्ट डेट , यहाँ से करें एक ही बार में रिजल्ट डाउनलोड
CSK ने आधिकारिक बयान जारी किया
CSK ने बताया कि पांच बार की आईपीएल विजेता टीम (रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक) के कप्तान MS Dhoni ने Ruturaj को CSK की कप्तानी सौंपने का फैसला किया है। यह बड़ा ऐलान गत चैंपियन CSK और Royal Challengers Bangalore (RCB) के बीच चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले IPL 2024 के पहले मैच से एक दिन पहले आया है। यह केवल दूसरा मौका होगा जब CSK अपने कप्तान के रूप में Dhoni के बिना IPL सीजन की शुरुआत करेगा।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने महेंद्र सिंह धोनी की जगह युवा स्टार खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ को अपना नया कप्तान बनाया है। 2019 से CSK की बल्लेबाजी लाइन-अप में अहम भूमिका निभाने वाले गायकवाड़, आईपीएल के आगामी 17वें संस्करण में टीम का नेतृत्व करेंगे।
जानिए CSK ने कप्तानी के लिए गायकवाड़ का नामे क्यो चुना ?
महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से ही उनका उत्तराधिकारी हमेशा चर्चा का विषय रहा है। धोनी ने 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल खिताब दिलाने के लिए कप्तानी की थी, लेकिन बदलाव की बातें चल रही थीं। रवींद्र जडेजा के कप्तान के रूप में प्रयोग सफल नहीं रहा और धोनी द्वारा पिछले पूरे सीजन में खेलने के बाद, यह स्पष्ट हो गया था कि सीएसके को बदलाव करना होगा। यह करने का इससे अच्छा समय और क्या हो सकता है, जब धोनी अभी भी एक खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ हैं।
ये भी पढ़े – OnePlus Nord CE4 की कीमत लॉन्च से पहले लीक! जानें क्या हो सकती है कीमत