IPL 2024:Mumbai Indians के नए captain बने हार्दिक पंड्या,क्या रोहित आईपीएल 2024 खेल पाएंगे

IPL 2024: काफी दिनों से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा चल रही थी की हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियन ने फिर से खरीद लिया है और अब उन्हें मुंबई इंडियंस की कैप्टेंसी सौंप दी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि हार्दिक पांड्या दो साल से गुजरात टाइटंस की कैप्टेंसी कर चुके है जिसमे उन्होंने एक बार गुजरात टाइटंस को ipl 2022 मे ट्रॉफी जीता चुके है। लेकिन अब फिर से हार्दिक पांड्या MI की तरफ से 2024 में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

5 ट्रॉफी जिताने के बाद रोहित शर्मा के हाथ से गई कप्तानी

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

आपको जानकर हैरानी होगी की अब रोहित शर्मा आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नहीं नज़र आयेंगे। यह खबर रोहित शर्मा के फैंस और मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए काफी हैरान करने वाली है ,क्योंकि रोहित शर्मा ने अब तक मुंबई इंडियंस को 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में 5 आईपीएल की ट्रॉफी जिताई है । लेकिन इसके बाद भी रोहित शर्मा को MI ने उनकी कप्तानी छीन ली है। और अब वो सिर्फ एक प्लेयर की तरह खेलते नजर आएंगे।

आपने odi worldcup 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी का जलवा देखने के साथ साथ उनकी आतिशी पारी भी देखने को मिली थी। साथ ही वो odi worldcup 2023 में दूसरे भारतीय खिलाड़ी थे जिसने 597 रन बनाए थे इनसे आगे विराट कोहली जिन्होंने 765 रन बनाए थे। और साथ ही टीम इंडिया को लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में एंट्री की थी।

अब शुभमन गिल IPL 2024 में संभालेंगे गुजरात टाइटंस की कमान

गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या को रिलीज करते ही शुभमन गिल को कप्तानी देने को अनाउंसमेंट कर दी थी और उसके बाद ही शुभमन गिल ने भी ट्विटर और इंस्टाग्राम पेज के माध्यम से पोस्ट करते हुए अपने फैंस को खुशखबरी दी थी। शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे जिसके चलते शुभमान गिल के आईपीएल 2023 में ऑरेंज कैप मिला था । आईपीएल 2023 में शुभमन गिल ने कुल 890 रन बनाए थे। आईपीएल 2023 में शुभमन गिल ने कुल 3 शतकीय पारी खेली थी।

Read More

Fighter movie 2024 :Hrithik Roshan और Deepika Padukon की fighter movie का इन्तजार हुआ ख़त्म , जानिए कब होगी Release ?

Leave a Comment